फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : पुंछ में शादी समारोह में आतिशबाजी, पटाखे फोड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध, डीसी ने जारी किया आदेश

Fri, 12 May 2023 12:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

एसएसपी ने बताया कि शादी समारोह के दौरान लोग पटाखे फोड़ते हैं। इससे आम लोगों सहित सुरक्षाबलों में उलझन पैदा होती है कि कहीं आतंकी हमला तो नहीं हो गया है।
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के जिला मजिस्ट्रेट यासीन एम चौधरी ने जिले में शादी समारोहों के दौरान आतिशबाजी करने, पटाखे फोड़ने, पटाखों की बिक्री व संग्रहण पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम एसएसपी के आग्रह के बाद और सुरक्षा परिदृश्य व आतंकियों की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर उठाया गया है।

विज्ञापन


यह अगले आदेश तक जारी रहेगा। एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में शादी समारोह सीजन के दौरान लोग बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़ते हैं। इससे आम लोगों सहित सुरक्षाबलों एवं पुलिस में उलझन पैदा होती है कि कहीं आतंकी हमला तो नहीं हो गया है।

वहीं, आतंकियों की चेतावनी के कारण आगामी दिनों में सुरक्षाबलों को तुरंत कार्रवाई करने व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आदेश के तहत नगर पालिका पुंछ एवं सुरनकोट को इस आदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार माध्यमों का प्रयोग करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि बुधवार को मोहल्ला पुरानी पुंछ में संदिग्ध देखे की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ में एक शादी समारोह में पटाखे फोड़ने से आतंकी हमले की शंका हुई।

इस कारण एसओजी के जवान एवं अधिकारी आनन फानन में पुलस्त नदी के तेज बहाव में कमर से ऊपर तक पानी से गुजर कर मंगनाड़ गांव जा पहुंचे थे। जिला मजिस्ट्रेट के इस आदेश का लोगों ने स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें