फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पर कांगडी पंचायत में एक पंचायत एक बीट गार्ड कार्यक्रंम का आयोजन किया गया

विज्ञापन
अप्पर कांगडी पंचायत में एक पंचायत एक बीट गार्ड कार्यक्रंम का आयोजन किया गया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिले की अपर कांगडी पंचायत में वन विभाग की तरफ से एक पंचायत एक बीट गार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत की सरपंच कमलेश कुमारी तथा ढोक बनियाड बीट के गार्ड तारा चंद की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों तथा पंचों ने पंचायत में खाली जगहों पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार वन विभाग की तरफ से धर्मसाल पंचायत में भी एक पंचायत एक बीट गार्ड कार्यक्रम के तहत सरपंच रतन लाल ने कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की सहायता से पौधरोपण किया। वन विभाग ने ग्रामीणों को कुछ खाली पड़ी जमीनों में पौधरोपण करने के लिए कुछ बीज भी वितरित किए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी सुंदरबनी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि वन विभाग की तरफ से शुरू किए इस कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण अभियान में पंचायतों के मुखिया और आम लोग भी रुचि दिखा रहे हैं। इसलिए, यह कार्यक्रम सफल होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें