फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: कटड़ा में भारी बवाल, धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी से अर्द्धकुंवारी तक बने नए मार्ग को वाहनों के लिए खोले जाने की संभावना के विरोध में आंदोलन कर रहे मजदूरों पर बुधवार की शाम लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने धरने पर बैठे मजदूरों को वहां से हटा दिया और बैनर वगैरह भी हटा दिए।
विज्ञापन


लाठीचार्ज में आठ मजदूर जख्मी हुए हैं। इससे पहले आमरण अनशन पर बैठे पांच लोगों को रियासी जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इससे मजदूरों का गुस्सा भड़क उठा। रियासी की डीसी सुषमा चौहान ने माहौल तनावपूर्ण देख कटड़ा में धारा 144 लगा दी है। वीरवार को प्रस्तावित दिल्ली कूच पर भी अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शाम को प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को बैठक के लिए बुलाया। बैठक में आमरण अनशन पर बैठे पांचों लोगों को भी बुलाया गया। बैठक धरना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

संघर्ष समिति के आह्वान पर बंद का व्यापक असर

इसी दौरान प्रशासन ने कटड़ा के बीएमओ को बुलाया, जिन्होंने जांच के बाद आमरण अनशन पर बैठे पांच लोगों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाने को कहा। उसके तुरंत बाद भूपिंदर सिंह, सोहन सिंह, राममूर्ति, साई खां, शिराज दीन को अस्पताल भेज दिया गया।

इसकी जानकारी धरना स्थल पर जमा मजदूरों को मिली तो वह भड़क उठे। उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आंदोलनरत मजदूरों के समर्थन में कटड़ा संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को सभी व्यावसायिक केंद्र पूरी तरह बंद रहे।

आटो रिक्शा वालों और टैक्सी यूनियन ने भी कामकाज बंद रखा। इससे दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संघर्ष समिति के नेतृत्व में दसवें दिन भी धरनास्थल पर श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। पैंथर्स तथा नेकां नेताओं ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें