फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को कामयाबी: पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद, पुंछ में जारी है तलाशी अभियान

Fri, 17 Sep 2021 09:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान एक ठिकाने से चार पिस्टल, आठ मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने हथियारों की एक खेप बरामद की। यह सफलता तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान के दौरान मिली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान एक ठिकाने से चार पिस्टल, आठ मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद हथियारों में दो पिस्टल पाकिस्तान और दो चीन निर्मित हैं। साथ ही नौ-एमएम के 60 कारतूस और सात-एमएम के 51 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन


पुंछ में तलाशी अभियान चला रहे हैं सुरक्षाबल
जम्मू संभाग में पुंछ के देग्वार सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें