मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार 15 सितंबर को समग्र मसौदा मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। 17 सितंबर से 25 अक्तूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज होगी। चुनाव विभाग 24, 25 सितंबर, एक व दो अक्तूबर और 15 और 16 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर में 15 सिंतबर से फोटो मतदाता सूचियों के विशेष सारांश संशोधन का काम शुरू होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सभी संसदीय क्षेत्रों व विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार 15 सितंबर को समग्र मसौदा मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। 17 सितंबर से 25 अक्तूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज होगी। चुनाव विभाग 24, 25 सितंबर, एक व दो अक्तूबर और 15 और 16 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
दस नवंबर तक सभी दावों व आपत्तियों का निस्तारण कर 25 नवंबर को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। कश्मीरी विस्थापितों के मामले में दिल्ली,जम्मू और उधमपुर में सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी के पास दावें व आपत्तियों को दर्ज करवाया जा सकेगा।
चुनाव आयोग ने जारी की बीएलओ ई पत्रिका
जम्मू। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को बीएलओ ई पत्रिका को जारी किया। बूथ स्तर के अधिकारियों और अन्य चुनाव अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। जम्मू में मुख्य चुनाव अधिकारी व नोडल अफसरों के अलावा जम्मू व सांबा के बूथ स्तर के अफसरों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।