फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Updates:जम्मू और कटड़ा से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन होंगी शुरू, 17 अक्तूबर से 12 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

Thu, 15 Sep 2022 08:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पांच जोड़ी ट्रेनों में आंनद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन, कटड़ा से बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन, जम्मू तवी से बरौनी और नई दिल्ली- कटड़ा के बीच ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों का परिचालन दोनों ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू और कटड़ा से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा। इससे जम्मू में काम करने वाले प्रवासी लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे त्योहारी सीजन में घर जाने पर अब ट्रेनों में सीटें फुल होने की चिंता नहीं सताएगी। पांच जोड़ी ट्रेनों में साप्ताहिक, सप्ताह में तीन बार चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

आंनद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

पांच जोड़ी ट्रेनों में आंनद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन, कटड़ा से बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन, जम्मू तवी से बरौनी और नई दिल्ली- कटड़ा के बीच ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों का परिचालन दोनों ओर से किया जा रहा है। आगामी नवरात्र, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। त्योहारी सीजन में वह अपने घर जा सकेंगे। 

  • ट्रेन नं. 01672/01671 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 17 अक्तूबर से 10 नवंबर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। ये ट्रेन 20 कोच वाली होगी 
  • ट्रेन नं. 01654/01653 वैष्णो देवी कटड़ा-बनारस-वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। 18 कोच वाली ट्रेन कुल सात फेरे लगाएगी। कटड़ा से ट्रेन रविवार और बनारस से मंगलवार को चलेगी। 
  • ट्रेन नं. 04646/04645 जम्मू तवी-बरौनी जंक्शन-जम्मू तवी साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 सितंबर से दस नवंबर और बरौनी जं. से 11 नवंबर शुक्रवार तक चलेगी। 
  • ट्रेन नं. 01633/01634 नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। 20 कोच वाली ट्रेन दिल्ली से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं कटड़ा से वीरवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। ट्रेन कुल 19 फेरे लगाएगी। 

उधमपुर-दुर्ग ट्रेनें रहेंगी रद्द

जबलपुर मंडल पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 20847/20828 दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 21 से 28 सितंबर तक रद्द रहेगी। वहीं उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 22 से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें