जम्मू विवि में पीएचडी प्रवेश के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। इसमें पीजी की परीक्षा उत्तीर्ण किए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
जम्मू विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 7 मार्च को होगी। 14 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। 24 मार्च को मेरिट सूची को मंजूरी मिलेगी। 25 मार्च को सूची को विवि की साइट पर अप्लोड किया जाएगा। 28 मार्च से 4 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। 11 अप्रैल से शोध कार्य (कोर्स वर्क) शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते दो साल के बाद जम्मू विवि में पीएचडी प्रवेश के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। इसमें पीजी की परीक्षा उत्तीर्ण किए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विवि से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पहली प्राथमिकता नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी। हालांकि, इससे पहले विवि ने आरक्षण वर्ग की सीटें भरने के लिए सीधे आवेदन मांगे थे। उस समय कोई लिखित प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई थी।
विज्ञापन
उसमें सेट, नेट, जेआरएफ, एमफिल पास अभ्यर्थियों ने आवेदन किय़ा था। उन सीटों को भरने के लिए पीजी की परीक्षा उत्तीर्ण किए अभ्यर्थी योग्य नहीं थे। अब विवि ने पीजी पास अभ्यर्थियों को भी मौका दिया है। जानकारी के अनुसार हिंदी विभाग में कोई भी सीट रिक्त नहीं है। उस विभाग में अभ्यर्थियों को पीएचडी करने का अवसर नहीं मिलेगा।