रियासत में जम्मू-कश्मीर पैरा मेडिकल काउंसिल के अधीन पैरा मेडिकल परीक्षाएं सेशन स्तर पर करवाने की तैयारी की जा रही है।
अभी तक जम्मू और कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए एकसाथ परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। नए प्रस्ताव में कश्मीर और जम्मू में मौसम और भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग परीक्षाएं कराई जाएंगी।
जीएमसी में हुई शुक्रवार को काउंसिल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बायोलाजी विषय को अनिवार्य न बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
देश के पैरामेडिकल कोर्सों में इस विषय को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। इसमें विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है।
इसके अलावा नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले हफ्ते में सप्लीमेंट्री परीक्षाएं करवाने का फैसला किया गया। इसमें घाटी में सप्लीमेंट्री और जम्मू संभाग में स्थायी परीक्षाएं आयोजित होंगी।