घाटी में टारगेट किलिंग के खिलाफ स्थानीय लोग खड़े हुए हैं। मंगलवार को लोगों ने लाल चौक पर कैंडिल मार्च निकालकर गुस्सा जताया। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। आखिर कब तक विरोध प्रदर्शन लाल चौक के घंटा घर पर किया गया। इस बीच शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, कश्मीरी पंडित कारोबारी डा. संदीप मावा ने कहा है कि खतरे के बाद भी वह और उनका परिवार कश्मीर छोड़ने वाला नहीं है। ज्ञात हो कि शहर के बोरीकदल इलाके में सोमवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित कारोबारी डा. मावा के सेल्समैन इब्राहिम खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संदीप ने कहा कि वह और उसके पिता रोशन लाल मावा आतंकियों के असल टारगेट हैं, जिन्होंने इब्राहिम की हत्या कर दी थी।