फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी को झटका: महासचिव हंजूरा का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा, पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को लिखा पत्र 

Thu, 10 Feb 2022 01:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग

सार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव गुलाम नबी लोन ने संगठन की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी में बने रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष महबूबा को लिखे पत्र में निजी कारणों का दिया हवाला।   
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को बुधवार को एक और झटका लगा है। पार्टी के महासचिव गुलाम नबी लोन ने संगठन की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी में बने रहेंगे। हंजूरा पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के करीबी माने जाते थे और पीडीपी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। 

विज्ञापन

उन्होंने पार्टी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती को लिखे पत्र में अपना इस्तीफा कबूल करने का आग्रह करते हुए कहा कि वह निजी व्यस्तताओं के कारण यह जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ हैं, लेकिन पीडीपी के सदस्य और सिपाही के रूप में हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

 

महबूबा के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले हंजूरा वह पीडीपी में प्रदेश महासचिव थे और पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। गुलाम नबी लोन हंजूरा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में चरार- ए -शरीफ विधानसभा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर को हराया था।

कई प्रमुख नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पीडीपी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। इनमें खुर्शीद आलम, यासिर रेशी, मोहम्मद अशरफ मीर, चौधरी जुल्फिकार, हसीब द्राबू,अल्ताफ बुखारी व रफी मोहम्मद जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें