फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के रवैये से खफा पेंशनर एसोसिएशन

Thu, 21 Aug 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आल जेएंडके स्टेट पेंशनर एसोसिएशन ने वीरवार को रूप नगर में देव राज बड़ू की अध्यक्षता में बैठक कर पेंशनर की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों और पेंशनरों ने राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पेंशनर की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


वहीं 2009 में केंद्रीय सरकार द्वारा लागू छठे वेतन आयोग के तहत पेंशनरों को अब तक दस प्रतिशत डीए जारी नहीं किया गया है। एसोसिएशन के महासचिव एमएल अबरोल ने कहा कि सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि हमारी मांग है कि स्वास्थ्य भत्ते को तीन सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति माह किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में वह राज्य मंत्रियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान पेंशनर एसोसिएशन अपने वोटों के जरिये गठबंधन सरकार को करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें