फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह की लड़कियां कबड्डी में छाईं

Thu, 21 Aug 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बिश्नाह में लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में करवाई कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। इसमें कबड्डी में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बिश्नाह ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की। इसी तरह खो-खो में अरनिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बिश्नाह और अरनिया जोन के लिए करवाए जा रहे इन मुकाबलों में कबड्डी की खिताबी भिड़ंत में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बिश्नाह ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया पर शुरू से ही दबाव की रणनीति बनाकर खेलना शुरू किया और उन्हें सफलता भी मिली।

सोनिया देवी ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को 8 अंकों से जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। खो-खो के खिताबी मुकाबले में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बिश्नाह को कांटे की टक्कर में तीन अंकों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें