फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी सांसद ने लगाए आरोप, 'आपरेशन बुरहान में नियमों का किया गया उल्लंघन'

Tue, 19 Jul 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने आपरेशन बुरहान पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उच्च स्तरीय जांच आयोग गठित करने की मांग की है। पीडीपी सांसद ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) प्रभावी होने के दौरान किसी भी आपरेशन को अंजाम देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) पर दिशा निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में गठित पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने जो दिशा निर्देश दिए हैं उसका आपरेशन बुरहान के दौरान उल्लंघन किया गया है। बेग ने कहा कि जहां तक इस पूरे आपरेशन की उन्हें जानकारी है सुरक्षा बलों ने बुरहान और उसके साथियाें को न तो समर्पण का मौका दिया और ना ही उन्हें घायल कर हिरासत में लेने का प्रयास किया। 

सांसद बेग ने कहा कि नगालैंड ह्यूमन राइट्स फोरम की याचिका पर सुनवाई करते हुए संवैधानिक पीठ ने जो हिदायत जारी की उसके मुताबिक सुरक्षा बल बिना मजिस्ट्रेट को साथ लिए नहीं जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के एसओपी का नहीं हुआ पालन

- फोटो : ANI
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आतंकी को स्थानीय भाषा में समर्पण करने को कहा जाना चाहिए। यदि आतंकी समर्पण को तैयार नहीं होता तो आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाए। इस पर भी जब बात नहीं बने तो सुरक्षा बल आंतकी के शरीर के निचले भाग को गोली मार सकते हैं। 

बेग ने कहा जब सुरक्षा बलों ने साढ़े तीन मिनट में आपरेशन को पूरा कर लिया तो सुप्रीम कोर्ट के एसओपी का पालन कैसे किया गया होगा। उन्हाेंने कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल का भी विरोध किया। बेग ने कहा हिंसा चाहे लोग करें या सुरक्षा बल, वे दोनों के खिलाफ हैं। सरकार या सुरक्षा बलों द्वारा कानून के उल्लंघन से ही अमूमन आतंकवाद बढ़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें