फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेहः कोरोनावायरस से नहीं फेफड़े की बीमारी से हुई थी संदिग्ध मरीज की मौत

Fri, 21 Feb 2020 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लेह के एसएनएम अस्पताल में गुरुवार को एक संदिग्ध मरीज की मौत होने से काफी अफरा-तफरी फैल गई थी। बताया जा रहा था कि मरीज की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई है। लेकिन अगले ही दिन लद्दाख प्रशासन ने इन खबरों का खंड कर दिया। प्रशासन का कहना है कि मरीज की मौत फेफड़ों की बीमारी की वजह से हुई थी न कि कोरोनावायरस की वजह से। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका क्षेत्र के बाहर यात्रा का कोई इतिहास नहीं रहा है, ऐसे में उसके कोरोनावायरस से संक्रमित होने का सवाल ही नहीं उठता है। 

बता दें अभी भी अस्पताल में एक संदिग्ध मरीज भर्ती है। हालांकि जांच में उसके सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संदिग्ध मरीजों को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में सतर्कता बढ़ाई गई है। इस बीच वुहान, चीन से जम्मू-कश्मीर में स्थानीय विद्यार्थियों का लौटने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

लेह के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इसमें कोरोनावायरस के लक्षणों से पीड़ित मरीजों पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें संदिग्ध मरीजों के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा सभी जरूरी सैंपल लिए जा रहे हैं। लेह के स्वास्थ्य निदेशक फुंगचुक अंगुचुक ने बताया जिस मरीज की मौत हुई है, उसका चीन से कोई इतिहास नहीं मिला है। वह सामान्य नमूनिया से पीड़ित था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें