फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवेज, खुर्शीद बने राज्यपाल के सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में सरकार गठन पर बने संशय के बीच राज्यपाल एनएन वोहरा ने वीरवार को पूर्व आईएएस अधिकारियों परवेज दीवान और खुर्शीद अहमद गनेई को अपना सलाहकार नियुक्त कर दिया। जम्मू कश्मीर सरकार बिजनेस रूल्स के तहत सलाहकारों को मंत्रियों जैसे अधिकार रहेंगे। सलाहकारों को विभागों का आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


राजभवन से जारी की गई अधिसूचना के तहत परवेज दीवान को स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, युवा, सेवा एवं खेल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण, परिवहन, लोक निर्माण, सूचना तकनीकी विभाग, फ्लोरीकल्चर, गार्डन एंड पार्क, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

खुर्शीद गनेई को कृषि उत्पाद, बागवानी, पशु एवं भेड़ पालन, सहकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन, पर्यावरण, श्रम एवं रोजगार, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, समाज कल्याण एवं जन जातीय मामलों का प्रभार सौंपा गया है। सलाहकारों की नियुक्ति उनके पदभार संभालने के दिन से मानी जाएगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सलाहकारों को व‌िभागों का आवंटन

राज्यपाल ने सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार, निरीक्षण एवं प्रशिक्षण, स्टेशनरी, प्रिंटिंग, चुनाव, विधि, न्याय एवं संसदीय मामलों, गृह, विद्युत विकास, विज्ञान एवं तकनीकी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार मुख्य सचिव बीआर शर्मा को सौंपा है।

योजना और विकास, लद्दाख मामले, वित्त, आवास एवं शहरी विकास, नागरिक उड्डयन, एस्टेट, हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकाल, सूचना, राजस्व, राहत एवं पुनर्वास विभाग का प्रभार वित्त आयुक्त बीबी व्यास को सौंपा गया है।

इसके अलावा विभिन्न मामलों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रशासनिक सचिवों को 14 जनवरी 2016 को एसआरओ 10 के तहत मुहैया करवाए गए अधिकारों को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें