फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पार्किंग और अतिक्रमण को रोकने अखनूर में बिछेगी पीली लाइन

विज्ञापन
अखनूर कस्बे के बाजारों में पार्किंग स्थल न होने और बाजार में खड़े वाहन।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के बाजारों में पार्किंग स्थल न होने और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन और पुलिस बाजार में पीली लाइन डाल करके रोकथाम की योजना पर काम कर रही है। इससे लोगों की पार्किंग और जाम की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

अखनूर प्रशासन और पुलिस ने कस्बे के बाजारों में गलत पार्किंग और अतिक्रमण को रोकने के लिए एक खाका तैयार किया है। इसमें मुख्य बाजार, बस अड्डा, फव्वारा चौक में सड़क के एक साइड में येलो (पीली) लाइन डाली जाएगी। इस लाइन में ही वाहन पार्किंग और रेहड़ियां लगाई जाएंगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। सनद रहे कि अखनूर कस्बे के बस अड्डा से फव्वारा चौक मुख्य बाजार तक गलत तरीके से पार्किंग और अतिक्रमण होने के चलते अक्सर जाम लगा रहता है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बैठक में निर्णय लिया। इस योजना को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। हालांकि इस दिशा में दुकानदार और लोगों की तरफ से प्रशासन और पुलिस से इस समस्या से निजात पाने के लिए मांग उठती रही है।
------
कस्बे के मुख्य बाजारों में जाम और अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए रूप रेखा तैयार की गई है। इसमें यलो लाइन डल कर वाहन खडे़ करने का स्थान चिह्नित किया जाएगा। इसमें काफी हद तक समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वरुण जंडियाल, एसडीपीओ, अखनूर
2 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
क्कह्म्द्ग1द्बद्ग2 ड्डह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्ल ढ्ढरूत्रट्ठ20201117ट्ठ155830.द्भश्चद्द
ढ्ढद्वड्डद्दद्ग
क्कह्म्द्ग1द्बद्ग2 ड्डह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्ल ढ्ढरूत्रट्ठ20201117ट्ठ155845.द्भश्चद्द
ढ्ढद्वड्डद्दद्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें