फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव में ज्यौड़ियां-पलांवाला सड़क रहेगी मुख्य मुद्दा

विज्ञापन
जयौडियां पलांवाला सड़क
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में डीडीसी चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मंगलवार का खौड़ में एक बैठक हुई। इसमें ज्यौड़ियां-पलांवाला सड़क की जर्जर हालत पर चर्चा की गई। बैठक में अपनी पार्टी के खौड़ प्रभारी विजय कुमार शर्मा, यशपाल शर्मा, परवीन कुमार तथा तीर्थ राम आदि ने कहा कि भाजपा के नेता ज्यौड़ियां-पलांवाला की जर्जर सड़क की मरम्मत करने के लिए कई साल से गीत गा रहे हैं, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं करा पाए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीडीसी चुनाव में यह सड़क मुख्य मुद्दा रहेगा। स्थानीय निवासी प्रेम पाल, तरसेम लाल, जगदीश चंद्र आदि ने बताया कि क्षेत्र की बीस पंचायतों के लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। सड़क को लेकर लोग परेशान हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें