फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को अप्रैल से मिलेगी दो हजार से ज्यादा वाहन क्षमता वाली पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहरवासियों को अप्रैल से दो हजार से अधिक वाहन क्षमता की पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। इसके तहत जहां जाम की समस्या कम होगी, वहीं सड़कों किनारे अवैध वाहन पार्किंग की समस्या का भी निदान होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एशिया होटल से बीसी रोड तक फ्लाईओवर के नीचे स्लॉट बना कर सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग स्थल कम होने के कारण अकसर जाम की समस्या रहती है। जैसे ही मुख्य सड़कों से वाहन बाजारों की ओर डायवर्ट होते हैं तो जाम लग जाता है। अब अप्रैल से सुविधा मिलेगी। एशिया होटल से बीसी रोड तक दोनों ओर सुविधा मिलेगी। इस पर काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है। इससे पहले नगर निगम की ओर से सुपरस्पेशियलिटी, बीसी रोड, हरि सिंह पार्क और गोल मार्केट समेत कई जगहों में सुविधा दी गई है। इससे वाहन व्यवस्थित तरीके से ही पार्क हो रहे हैं। मार्गों में जाम न लगने के कारण आवाजाही बाधित नहीं हो रही है। नगर निगम ने नए बस स्टैंड में भी दो हजार वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा सिटी चौक में भी एक हजार वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग का निर्माण हुआ है। बाजारों में आने वाले लोग पार्किंग के बजाए सड़कों में वाहन करते थे। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा होने से जाम की समस्या पेश आती थी। अब नगर निगम ने शहर में सड़कों किनारे स्लाट पार्किंग सुविधा दी है। इससे वाहन चालकों को राहत मिल रही है।
फ्लाईओवर के नीचे सड़क के किनारों पर भी स्लॉट पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। एशिया चौक से बीसी रोड तक फ्लाईओवर के नीचे दो हजार से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें