फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में जमाया झाड़ियों ने कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कस्बे में इन दिनों जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए पार्क में झाड़ियों ने कब्जा जमाया हुआ है। करीब तीन माह से नगर पालिका अल्पमत में चल रही है। मगर पालिका अध्यक्ष इसको कोविड-19 की महामारी का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे में करीब दस वर्ष पहले लोगों की सैर के लिए एक पार्क बनाया गया। पांच वर्ष बाद बच्चों के खेलने के लिए झूला भी लगाया गया। इस समय न तो लोग सैर कर सकते हैं, और न बच्चे झूले का लाभ उठा पा रहे हैं। इसका कारण पार्क के अंदर और बाहर जगह-जगह उगी झाड़ियां हैं। स्थानीय निवासी बृजेश शर्मा, संदीप सैनी, सन्नी गुप्ता, राहुल मेहरा, संजीव कुमार व मनदीप सैनी आदि का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिल रहा। कहने को तो यह पार्क है, मगर झाड़ियां इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि सैर करना तो दूर पांव रखने में भी भय बना रहता है। विकास व अन्य कार्य भी बाधित हैं। गलियों में लगा टाइल व गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी टूटी हैं। जो बची हैं वो भी गंदगी से भरी पड़ी हैं। यहां तक कि कुछ माह पहले बसंता चौक में जल शक्ति विभाग की तरफ से खोदी गई गली को भी थक हार कर खुद ही उस गड्ढे को भर दिया।
जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जो कई प्रकार की बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।
-----
कूड़े के ढेरों को भी उठबा लिया जाएगा।
विकास कार्यों पर उन्होंने बताया कि नपा में विकास कार्य जारी रहेंगे। इसमें अल्पमत का मसला नहीं आने दिया जाएगा। जब कोर्ट का फ़ैसला आएगा, तब देखा जाएगा, फिलहाल अन्य विकास कार्यों सहित पार्क में बड़ा जिम हाल का टेंडर हो चुका है, जल्द ही कोविड-19 की एसओपी का पालन करते हुए विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे, जो करोड़ों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बरसात के मौसम के कारण ऐसा हुआ है, जिसे जल्द ही छिड़काव करके साफ सुथरा कर दिया जाएगा।
-रमेश सैनी, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें