फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में पाक ने फिर बरसाए मोर्टार

Mon, 10 Aug 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर नापाक हरकत करते हुए जिले की मंडी तहसील में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बसे साब्जियां, गगड़ियां और छूल आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों पर मोर्टार बरसाए।
विज्ञापन


एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गोलाबारी में दर्जन भर मकानों की छतों और दीवारों को क्षति पहुंची है। इसके चलते रविवार को भी क्षेत्र में दिन भर लोग घरों में ही दुबके रहे।

शनिवार दिन में एलओसी पर शांति रही, पर रात करीब 2: 30 बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों कोबरा 2, खालसा 1, नाला 1, नाला 2, जंगल 1 सहित साब्जियां, गगड़ियां और छूल आदि ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी जो रविवार तड़के 4:20 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। मोहम्मद अफज़ल, मोहम्मद निसार अहमद, शबीर हुसैन ने बताया कि उनके मकानों में छर्रे लगे हैं। दीवारों में दरारें आ गईं हैं। अपनी और बच्चों की जान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें