फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एलओसी से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ  

Mon, 28 Feb 2022 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले से लगे नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे सीमापार करने के बारे में पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। उससे खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है। सोमवार को पुंछ जिले से लगी एलओसी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके बाद उसे सेना के जवानों ने पकड़ लिया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी पहचान दिशा पुत्र साजिद निवासी हजेरा पाकिस्तान के तौर पर हुई है। उसके सीमापार करने के मकसद के बारे में जांच हो रही है। 

अनंतनाग में पिस्टल के साथ लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने बताया कि रविवार को औचक नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे सतर्क पुलिस दल ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


उसकी पहचान शोपियां के थोकर निवासी शाहिद ठोकर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार किया गया आतंकवादी एक वर्गीकृत आतंकवादी है। वह हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें