फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत, शाहपुर और कस्बा सेक्टर में बरसाए गोले

Sun, 08 Mar 2020 06:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर और कस्बा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की गई। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने मेंढर के मनकोट सेक्टर में यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी करने के साथ ही मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना की इस कार्रवाई का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस गोलाबारी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

दोपहर करीब डेढ़ बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से मेंढर में नियंत्रण रेखा पर मनकोट में सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर पहले हल्के हथियारों और बाद में मोर्टार से गोलाबारी की। यह गोलाबारी शाम पांच बजे तक जारी रही। सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर गोले बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे गांव बसूनी, डराना, गोल्द, मनकोट, नाड़ मनकोट, बलनोई और दबराज में दहशत है। लोग घरों के अंदर ही छुपे रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें