कश्मीर में कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी में डेरा की गली इलाके में कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद नौ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
थानामंडी और बाफ्लियाज के बीच यात्रा करने वाली पांच महिला समेत नौ यात्री बर्फबारी में फंस गए। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद नौ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जवानों द्वारा की गई त्वरित मदद के लिए सभी ने सेना को धन्यवाद दिया।