कई दिनों की शांति के बाद एक बार फिर जम्मू कश्मीर की सरहदों पर गोलियों की आवाज सुनाई पड़ने लगी है। सरहद पर भारतीय सेना के जबरदस्त पलटवार के बाद शांत हुआ पाकिस्तान अब कुछ दिनों के सबक के बाद फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है।
पाकिस्तान की ओर से आज सुबह जम्मू संभाग के मेंढर में बालाकोट सेक्टर के सीमांत इलाकों में फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई है।
पाकिस्तान की फायरिंग का सुरक्षाबलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हालांकि पाक की ओर से हुई इस गोलीबारी में अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है।