फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमले के बाद अब आंतरिक सुरक्षा और मजबूत करने पर बल

Thu, 15 Dec 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उत्तरी कमान के कमांडर ने राज्यपाल से की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नार्दर्न कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू ने वीरवार को रियासत के सुरक्षा हालात की राज्यपाल एनएन वोहरा को जानकारी दी। कार्यभार संभालने के बाद राज्यपाल से हुई पहली मुलाकात को इस नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि यह नगरोटा आर्मी कैंप पर हमले के बाद हुई है। 
विज्ञापन


अंबू तथा वोहरा के बीच रियासत के सुरक्षा हालात, एलओसी पर सुरक्षा की स्थिति के साथ ही घुसपैठ रोकने के लिए किए गए प्रयासों पर भी बातचीत हुई। अंबू ने बताया कि एलओसी पर काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत बनाया गया है।

जवान विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। आगे भी ऐसी गतिविधियों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अंबू ने बताया कि घाटी में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। फारवर्ड पोस्टों पर जवानों को और सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही किसी प्रकार की हरकत का माकूल जवाब देने की भी हिदायत दी गई है। नगरोटा आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद आंतरिक सुरक्षा प्रबंधों को और प्रभावी बनाने पर भी बात हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें