फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सांबा सेक्टर में पाक ने तोड़ा सीजफायर

Tue, 30 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करते हुए सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। रविवार की रात सांबा सेक्टर के सीमावर्ती पोस्ट खुआड़ा पर  पाक रेंजरों ने गोलाबारी की।
विज्ञापन


राज्य में शांतिपूर्ण हुए विधानसभा चुनाव के बाद बौखलाहट में पाकिस्तानी रेंजरों ने पहले हीरानगर और अरनिया सेक्टरों में गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। साथ ही घुसपैठ के प्रयास किए, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार रात लगभग ग्यारह बजे पाकिस्तान की ओर से सांबा सेक्टर की बीओपी खुआड़ा पर पाक रेंजरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। पाक रेंजरों की ओर से आधा दर्जन राउंड फायर किए गए। सतर्क बीएसएफ जवानों ने भी उसका जवाब दिया। थोड़ी देर बाद सीमा पार से गोलाबारी थम गई।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज को सुनते ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। उल्लेखनीय है कि गत अक्तूबर में इसी क्षेत्र के गांव चलिआरी में पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला एक घर के प्रांगण में फटा था, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें