फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने अरनिया सेक्टर में तोड़ा सीजफायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उकसावे की रणनीति के तहत सीमा पार से भारतीय पोस्टों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार वीरवार के बाद शनिवार दोपहर तक पाक रेंजरों ने पंद्रह राउंड फायर दागे।
विज्ञापन


इस दौरान कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं मिली। हालांकि सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर्स इसी तरह गोलाबारी जारी रखते हैं, तो उनकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी, क्योंकि वर्तमान में लगातार बारिश हो रही है।

जानकारी के अनुसार वीरवार की देर रात पाकिस्तान की जरोयाल पोस्ट से पाक रेंजरों ने भारत की अग्रिम पोस्ट पीतल को निशाना बनाते हुए फायर शुरू किए, जो करीब दस मिनट तक चले। इस दौरान सीमा पार से करीब 13 राउंड फायर किए गए। इसका सीमा सुरक्षा बल ने भी कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली। वीरवार के बाद शनिवार को भी पाक रेंजरों ने दुस्साहस दिखाया। दोपहर के समय करीब पौने दो बजे उस पार की न्यू आवाम पोस्ट से भारत की स्टॉप टू पोस्ट को निशाना बनाया गया।

इस दौरान पाक रेंजरों ने एलएमजी से दो राउंड फायर किए। सूत्रों का कहना है कि पाक रेंजरों की हरकत शुरू होते ही सीमा पर तैनात जवान सतर्क हो गए और मोर्चा संभाल लिया। हालांकि दो राउंड के बाद उस पार से कोई फायर नहीं किया गया।

इस कारण भारतीय जवानों ने जवाब देने उचित नहीं समझा। सूत्रों का कहना है कि उकसावे की रणनीति के तहत उस पार से फायर किए जा रहे हैं, ताकि सीमा पर तनाव का माहौल बना रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें