फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने चार चौकियों पर दागे गोले, पाक बंकर तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मंगलवार को फिर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की आड़ में भिंबर गली सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को सफल बनाने की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब  देकर घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में चार भारतीय चौकियों पर पाक सेना ने गोले दागकर सीज फायर को तोड़ा।वहीं जवाबी कार्रवाई में पाक बंकर तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजकर 10 मिनट पर पाक की ओर से जिले के मंजाकोट तहसील के भिंभरगली (बीजी) सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी गई।

पहले रुक रुक कर और तेजी से नियंत्रण रेखा के उस पार से करीब एक घंटे तक गोलाबारी होती रही। वहीं भारतीय सेना ने पाक गोलाबारी का जवाब दिया। इसमें कहीं से कोई हादसे की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

फायर‌िंग की आड़ में घुसपैठ की कोश‌िश

सैन्य प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक गोलाबारी के बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं, सैन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलाबारी की आड़ में पाक आतंकवादियों को घुसपैठ करवाना चाहता था।

सुबह और शाम के समय एलओसी के आसपास घनी धुंध होती है। धुंध इतनी अधिक घनी होती है कि कुछ कदम की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आता। इसी धुंध का लाभ लेकर पाक आतंकवादियों को घुसपैठ करवाना चाहता है। भारतीय सेना के सतर्क जवान हर समय अलर्ट पर रहते हैं और पाक की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम व तैयार हैं।

खुफिया एजेंसियों के पास इस बात के पुख्ता इनपुट भी हैं कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पाक राजोरी और पुंछ जिलों में आतंकी घटनाओं को अंजाम कर दहशत फैलाने के हर प्रयास करेगा।

इसे लेकर पाक की आईएसआई व आतंकवादियों के आका एलओसी क्षेत्रों की रेकी भी कर रहे हैं। एलओसी के उस पार पांच से सात के बीच आतंकवादियों के ग्रुप  घुसपैठ के लिए तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो इस प्रकार के 10 से 15 ग्रुप हर समय तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पाक बंकर तबाह

सोमवार को देर रात एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में चार भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की गई।

इसके उपरांत भारतीय सेना ने बडे़ ही प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई कि जिसमें पाक सेना के कुछ बंकर पूरी तरह तबाह हो गए। पाक सेना की इस गोलाबारी में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने का कोई समाचार नहीं हो पाया था। वहीं इस भारी गोलाबारी से कृष्ण घाटी सेक्टर के ग्रामीणों में दहशत का माहोल व्याप्त हो गया है।

सोमवार देर रात  करीब 1.05 बजे जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर  में तैनात भारतीय सेना की 22 सिख रेजीमेंट की चार अग्रिम चौकियों  क्रांति, कृपान, एफ , नंगीटेकरी और ओल्ड पोस्ट को निशाना बनाते हुए नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 655 मुजाहिदीन और 36 पंजाब रेजीमेंट  ने अपनी अग्रिम चौकियों फातिमां, रोज, डाकू, बटल और रोशनी से पहले यूनिवर्सल मशीनगनों एवं मीडियम मशीनगनों से गोलीबारी शुरू की और कुछ ही पलों बाद मोर्टारों से हमला शुरू कर दिया।

जिसका भारतीय सेना भी उसी अंदाज में लगातार जवाब देना शुरू कर दिया। पाक सेना की रोजा चौकी के साथ ही अन्य कई बंकर बुरी तरह तबाह हो गए। इसके बाद पाक सेना की गोलाबारी थमी। वहीं मंगलवार देर शाम तक इस बात का पता नहीं चल पाया था कि पाक सेना को कितना नुकसान हुआ है। अलबता उसके तबाह हुए बंकरों से उस पार काफी नुकसान होने की आशंका है।
 
गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों से कृष्णा घाटी सेक्टर  में पाक सेना की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन करने की यह पांचवीं घटना है। पाक सेना की गोलाबारी में 12दिन पूर्व 22सिख रेजीमेंट का एक जवान शहीद हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें