फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन तोड़ा सीजफायर, 3 घंटे तक की गोलाबारी

Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाक सेना की ओर से लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन करते हुए माल्टा सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों पर तकरीबन तीन घंटों तक गोलाबारी की। जवाबी फायरिंग में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पिछले तीन दिनों से राजोरी जिले के नौशेरा और झांगड़ क्षेत्र में स्थित भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को पाक सेना की ओर से निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बारह बजे पुंछ के माल्टा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट की अग्रिम चौकी खोखरी वन और खोखरी टू को निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीन गन से करीब तीन घंटों तक जमकर गोलीबारी हुई।

इस दौरान पाक सेना ने करीब चार मोर्टार भी दागे लेकिन भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाक सेना की गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के कारण करीब तीन घंटो बाद पाक सेना की बंदूक शांत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ के रास्ते तलाशने में जुटी है पाक सेना

सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान - फोटो : फाइल फोटो
पाक सेना की नापाक हरकतों के पीछे मुख्य कारण पुंछ-राजोरी जिलों में गर्मी होने के साथ ही बर्फ  के कारण बंद हो चुके घुसपैठ के मार्गों को आवाजाही योग्य हो जाना माना जा रहा है। पाक सेना गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।

आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में आतंकियों की घुसपैठ को सुनिश्चित किया जा सके, लेकिन भारतीय सेना के जवानों के पूरी तरह चौकस होने के कारण अभी तक पाक सेना को मुंह की खानी पड़ी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजोरी जिले के झांगड़ क्षेत्र में पाक सेना की गोलाबारी के जवाब में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के आठ जवानों का मारा जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें