पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें कर रही है। इसी क्रम में आज यानी कि मंगलवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। सेना की चौकियों को निशाना बनाने के साथ ही पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाके में भी मोर्टार दागे। इस गोलाबारी में छह से अधिक जानवरों की मौत हो गई है। जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
यह भी पढ़ेंः ग्राउंड रिपोर्टः हाथ में हंसिया और 'हथेली पर जान' रख रात में फसल काटते हैं किसान, वजह ना'पाक' हरकतें
वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को लेकर इलाके में रोष है। लोगों ने सेना व प्रधानमंत्री से मांग की है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए जिससे वह ऐसी हरकतें करने से पहले सौ बार विचार करे।