फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पांच नाबालिग लड़कियां खदान के पानी में डूबीं, दो की मौत

Tue, 26 May 2020 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जिले के जेवन इलाके में पत्थर खदानों में भरे बारिश के पानी में पांच नाबालिग लड़कियां डूब गईं। घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी को निकाल लिया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। अन्य तीन की हालत ठीक है।

विज्ञापन


चश्मदीदों ने बताया कि सोमवार को पांच नाबालिग लड़कियां दूसरे बच्चों के साथ खदान के किनारे खेल रही थीं। खदानों में बारिश का पानी भरा हुआ था, खेलते -खेलते पांच लड़कियां उस पानी में गिर गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ स्वयं ही बच्चियों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। संयुक्त अभियान में सभी को निकाल लिया गया।

एसडीपीओ पंथा चौक सज्जाद बुखारी ने बताया कि तीन बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि दो को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें पांपोर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बाद में रौनक (16) व रुतबा (14) की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें