फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी बोले- घाटी का माहौल बिगाड़ने की साजिश, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा

Fri, 15 Oct 2021 11:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सीमापार आतंकियों को उसके मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होने देंगे। हम उसकी नाकाम कोशिशों से सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी उपाय करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से घाटी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। जिससे सामान्य लोगों का जीवन प्रभावित होता है। इस बीच डीजीपी ने सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के विध्वंसक कृत्यों से निपटने के लिए सामूहिक उपायों पर जोर दिया।

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा समीक्षा बैठक में कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद बार-बार यहां के बढ़ते शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी उपाय करने पर जोर दिया। डीजीपी ने अधिकारियों को राष्ट्र विरोधी तत्वों के संदिग्ध आंदोलन की निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें- 2021 में अब तक 32 जवान शहीद: 137 आतंकी ढेर, जानिए जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले    
विज्ञापन


एजेंसियों-सुरक्षाबलों को किया सर्तक
सीमावर्ती इलाके में कई आतंकी गुटों के मौजूद होने की आशंका के बाद खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय एजेंसियों और सुरक्षाबलों को बेहद सतर्क रहने को कहा है। ताजा सुरक्षा अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है जब देहरा की गली के घने जगलों में बड़े पैमाने पर आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को थन्नामंडी के पंगाई गांव में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। सोमवार को सुरक्षाबलों का दस्ता घेराबंदी करने के लिए जा रहा था। इस बीच पंगाई से कई किलोमीटर दूर पुंछ जिले के चमरेर गांव के जंगलों में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। शाम तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी चलती रही। इससे आतंकियों के दो अलग-अलग स्थानों पर मौजूदगी का पता चला है। 
 

विज्ञापन

आतंकियों को दबोचने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी

हमले के बाद एजेंसियां एक ग्रुप का लगातार पीछा कर रही हैं। जो कई हफ्तों से थन्नामंडी, सुरनकोट, मेंढर और मंजाकोट के ऊपरी हिस्से में मौजूद हैं। आतंकवादियों के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनकी संख्या एक से चार तक हो सकती है। खुफिया एजेंसियों ने बड़े खतरे को भांपते हुए नया सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आतंकियों को भागने से रोकने और सुरक्षा के लिहाज से हर तरह के कदम उठाए जाएं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा हाई अलर्ट पर कर दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी की जा रही है। ग्रुप के बारे में अभी कोई स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें