पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। बता दें कि पाक ने सुबह भी जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की थी वहीं शाम को एक बार फिर पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में मोर्टार दागे हैं। वहीं भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।
वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि पांचवें आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया।