फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लानिंग के साथ गोलाबारी कर रहा पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल बार्डर और लाइन आफ कंट्रोल पर पूरी प्लानिंग के साथ गोलाबारी कर रहा है। इसके लिए उसने फेंसिंग के साथ लगती पाकिस्तान की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल नहीं लगने दी।
विज्ञापन


पाक जानता था कि वह भारतीय इलाकों में गोलाबारी करेगा तो भारत भी करारा जवाब देगा। इसी के चलते उसने अपने किसानों को फसल लगाने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है, जब पाकिस्तान ने अपने किसानों को फेेंसिंग के पास फसल नहीं लगाने दी।

इससे पहले फसल लगाने के समय पाक की ओर से फायरिंग नहीं होती थी, लेकिन इस बार उसने पहले से ही प्लान बना लिया था कि वह अपने किसानों को खेतों से दूर रखेगा और भारत के किसानों को निशाना बनाएगा। खुफिया एजेंसियों के पास भी इसकी जानकारी पहुंची है।
विज्ञापन

विज्ञापन

डेढ़ महीने से दाग रहा गोले

करीब डेढ़ महीना पहले पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर के बासपुर बंगलों, बिधीपुर, शाहपुर, कोरोटाना आदि के इलाकों में गोलाबारी की। तब किसान धान लगाने में जुटे हुए थे।

सुबह-सुबह लोग धान लगाने के लिए निकले ही थे कि पाक गोलाबारी शुरू हो गई। पिछले दिनों पुंछ की एलओसी के पास भी पाक ने जबरदस्त गोलाबारी की और छह भारतीयों की जान ले ली।

अभी तीन दिन पहले आरएस पुरा सेक्टर में गोलाबारी की और तीन लोगों की जान ले ली। पुंछ में गोलाबारी के वक्त किसान फसलों में खाद डाल रहे थे और अब किसान बार्डर पर फसलों से घास निकालने का काम कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें