फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir : कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने दूसरे दिन भी की गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 03 Apr 2025 12:27 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ

सार

रात करीब पौने नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : jodiyan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार रात फिर फायरिंग की। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके बाद फायरिंग बंद हो गई। हालांकि, इसे लेकर सेना ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रात करीब पौने नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

बीस मिनट बाद सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर करीब एक घंटे तक गोलीबारी की थी। इसका सेना ने कड़ा जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें