पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार की रात को पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ में भारी हथियारों से गोलाबारी की। इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान ने मावा, रिगाल, चचवाल, चलेआरी, मंगु चक, सुचेतपुर, चक फकीरा और बैनगलाड़ गांव में रात भर गोले बरसाए। पाक की ओर से की जा रही गोलीबारी में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
असुरक्षित महसूस कर रहे सीमावर्ती ग्रामीण पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। गांव चचवाल के मोहन सिंह के घर के सामने एक मोर्टार का गोला गिरा। इससे उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
गांव के ही सुभाष चंद की एक गाय मारी गई, जब की जोगिंदर की एक भैंस घायल हो गई, जिसकी बाद में मौत हो गई। ओमकार की मिनी बस सड़क के किनारे खड़ी थी, जिसके शीशे टूट गए हैं।
पूर्व सरपंच गांधी राम के घर के पास गोला फटा, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पाकिस्तानी रेंजरों ने रात भर गोलाबारी की है। बीएसएफ के जवानों ने इसका मुंहतोड़ का जवाब दिया है।