रंगपोरा इलाके के पारे मुहल्ला में कुरान के कुछ पन्ने सड़क पर बिखरे पाए जाने के बाद रविवार को जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे काफी देर तक इलाके में तनाव बना रहा।
रंगपोरा इलाके में शनिवार की रात कुछ लोगों को सड़क पर कुरान के कुछ पन्ने गिरे मिले। रात में ही कुछ लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।