मौसम बिगड़ने के साथ ही पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर से सीज फायर उल्लंघन किया गया है। कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में चार से पांच आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की।
एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने रात सवा दस बजे के करीब पंजनी नाला क्षेत्र में हलचल दर्ज कर भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे आतंकियों को रुकने की चेतावनी दी, पर इसके बावजूद आतंकी आगे बढ़ते रहे।
इस पर जवानों ने आतंकियों पर फायरिंग की।