फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साब्जियां सेक्टर में छठे दिन भी मोर्टार दागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मंडी तहसील के साब्जियां और कृष्णा घाटी क्षेत्र में शुक्रवार को छठे दिन भी पाकिस्तानी सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


इसमें सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान नायक कालू राय गोरखा रेजीमेंट में गली मैदान में तैनात है। गोलाबारी से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों में दहशत है। ज्यादातर सीमावर्ती गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

साब्जियां क्षेत्र में पाक सेना पिछले छह दिनों से लगातार गोलाबारी कर रही है। इस बीच वीरवार को देर रात करीब दो बजे गोलाबारी थम गई थी, लेकिन डेढ़ घंटे बाद ही करीब 3:30 बजे भारतीय चौकियों के साथ ही दर्जन भर ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की दीवारों पर भी गोलाबारी

इस बीच चार बजे पाक सेना की 651 मुजाहिद रेजीमेंट ने कृष्णा घाटी में 22 सिख रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से सुबह छह बजे पाक सेना की गोलाबारी बंद हो गई।

जबकि साब्जियां में दिन भर गोलाबारी जारी रही। रिहायशी इलाके में लोगों के घरों पर मोर्टार भी दागे गए। साब्जियां के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की दीवारों पर भी गोलाबारी के निशान हैं।

गगडि़यां, गली, मैदान, उड़ीपुरा, छोल, बराड़ी आदि रिहायशी इलाकों में गोलाबारी जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें