फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गोलाबारी पर हर बार मिलेगा माकूल जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलाबारी का सरकार ने पहले भी माकूल जवाब दिया है और आगे भी देगी।
विज्ञापन


एक ओर गोलाबारी और दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र में पाक द्वारा शिकायत किए जाने पर डा. सिंह ने कहा कि यह एक रणनीति का मुद्दा है और इस पर कोई भी प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री ही व्यक्त कर सकते हैं।

उन्होंने इस संबंध में किसी को भी जवाब देने के लिए मना किया हुआ है। उन्होेंने कहा कि लेकिन इतना आश्वासन देता हूं कि पाक गोलाबारी का सही समय पर उचित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

कहा, पीएमओ की हुदहुद तूफान पर पैनी नजर

हुदहुद की तबाही के बाद केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त हेलीकाप्टर उपलब्ध न कराए जाने के आरोपों पर डा. सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से निपट रही हैं। जहां हेलीकाप्टर की जरूरत हुई है, वहां मुहैया करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हुदहुद पर केंद्र की पैनी नजर है और प्रभावित राज्यों पर किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। नुकसान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 44 प्लस के संबंध में पूछे जाने पर डा. सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा इस मिशन में जुटी हुई है। हर राजनीतिक दल अपने एजेंडे के साथ मैदान में उतर रहा है। भाजपा भी अपने मुद्दों के साथ किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें