फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में जल्द खुलेंगी नई लाइब्रेरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग में नए पुस्तकालय खुलने के आसार बन रहे हैं। जम्मू संभाग के कई स्थानों पर नए पुस्तकालय खोले जाने के  उद्देश्य से जगह की भी तलाश की जा रही है। जगह की तलाश पूरी होते ही निशानदेही तथा जरूरत के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, अभी भी जम्मू संभाग के अंतर्गत 36 सरकारी पुस्तकालय किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, संभाग के अंदर मौजूद कुल 56 सरकारी पुस्तकालयों में 174 पदों में से 61 पद खाली हैं। जानकारी के मुताबिक जम्मू में एकमात्र सेंट्रल लाइब्रेरी है, जबकि छह जिला पुस्तकालय, 24 तहसील पुस्तकालय, 17 बार्डर ब्लाक लाइब्रेरी, 8 लैंडिंग लाइब्रेरी तथा दो रीडिंग रूम हैं।

इसके अलावा सांबा जिले में ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह लाइब्रेरी सांबा के राया गांव में मौजूद है, जो गांव के लोगों के लिए सेना ने 2004 में खोला है। गौरतलब है कि संभाग में 36 पुस्तकालयों के भवन किराए पर लिए गए हैं, जिनमें जम्मू जिला लाइब्रेरी भी शामिल है। तहसील लाइब्रेरी आरएस पुरा, बार्डर ब्लाक लाइब्रेरी गोमनासा, अघोर, खौड़, भोर कैंप की लाइब्रेरियां भी किराए के भवन में चल रही हैं।
विज्ञापन

जम्मू का भवन भी किराए पर

लैंडिंग लाइब्रेरी में से रूप नगर जम्मू का भवन भी किराए पर है। जिला सांबा में विजयपुर और रामगढ़ की बार्डर ब्लाक लाइब्रेरी, तहसील लाइब्रेरी बिलावर, भड्डू तहसील लाइब्रेरी, बसोहली तहसील लाइब्रेरी, हीरानगर लैंडिंग लाइब्रेरी और बनी लैंडिंग लाइब्रेरी किराए के भवन में चल रही हैं।

रियासी तहसील लाइब्रेरी, माहौर तहसील लाइब्रेरी, भद्रवाह तहसील लाइब्रेरी, लैंडिंग लाइब्रेरी घाट, तहसील लाइब्रेरी रामबन, बनिहाल और गूल की लाइब्रेरी किराए के भवन में चल रही हैं। वहीं, किश्तवाड़ जिले की तहसील ठाठरी, किश्तवाड़, डेचां व लैंडिंग लाइब्रेरी पाडर लाइब्रेरी किराए के भवन में है।

राजोरी जिले में तहसील लाइब्रेरी नौशेरा, कालाकोट, थन्नामंडी, बीबीएल लंबेरी, बीबीएल मंजाकोट, बीबीएल दरहाल, लैंडिंग लाइब्रेरी बुद्धल व कोटरनका की लाइब्रेरी किराए के भवन में चल रही है। पुंछ जिले में तहसील लाइब्रेरी मेंढर व सुरनकोट की लाइब्रेरी भी किराए के भवन में चल रही हैं।
विज्ञापन

खाली पदों के लिए जल्द ही साक्षात्कार

नए पुस्तकालयों के खोले जाने की प्रक्रिया में जम्मू संभाग के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में जगह की तलाश हो रही है। वहीं, विभिन्न पुस्तकालयों में खाली पदों के भरे जाने के लिए जल्द ही साक्षात्कार होने वाला है। इसके बाद खाली पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं, किराए के भवनों में चलाए जा रहे पुस्तकालयों को भी अपनी इमारत देने के प्रयास होंगे।
ओमप्रकाश, डिप्टी डायरेक्टर लाइब्रेरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें