फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pak Ceasefire Violation: सीमांत के घरों में साफ दिख रहे पाकिस्तान की क्रूरता के निशान, रसोई पर गिरा बम

Fri, 27 Oct 2023 04:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पाकिस्तान ने जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इसके निशान सीमांत क्षेत्र के घरों और खेतों में साफ दिख रहे हैं। शुक्रवार को अरनिया के सुहागपुर सरकारी मिडिल स्कूल में शुक्रवार को बंकर में बच्चों की पढ़ाई हुई।
विज्ञापन
बुले चक में गोलीबारी में क्षतिग्रस्त हुई रसोई - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में शांति के माहौल से पाकिस्तान में बौखलाहट साफ दिख रही है। गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इसके निशान सीमांत क्षेत्र के घरों और खेतों में साफ दिख रहे हैं। पाकिस्तानी की तरफ से हुई गोलीबारी में गांव बुलेचक में एक घर को भारी नुकसान पहुंचा है। गोलीबारी से घर की रसोई पूरी तरह तहस-नहस हो गई है। 

विज्ञापन


रसोई में रखा फ्रिज, बर्तन व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनिमत रही कि बम गिरने के समय रसोई में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद लोगों में रोष और खौफ दोनों देखने को मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को भी हथियार मुहैया कराए ताकि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा सके।



शादियों के सीजन के चलते लोगों में भय
अरनिया कस्बे में वैवाहिक स्थलों पर भी अफरातफरी देखी गई। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और रात्रि में कई शादियां है। इनमें आए मेहमान गोलाबारी को लेकर दहशत में आ गए। बहुत से लोग बीच में ही समारोह छोड़कर घरों की ओर रवाना होते हुए दिखे। पूरे इलाका सुनसान हो गया है। किसी भी वाहन को चलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


शादियों से लोग भोजन छोड़ कर निकले
सीमा क्षेत्र में माहौल इनता तनावग्रस्त है कि गोलीबारी की आवाज सुनते ही क्षेत्र में चल रहे शादी समारोह से लोग खाना बीच में ही छोड़कर निकल गए। वहीं सीमा के गांव चंगियां से जम्मू में गई बरात को दूल्हा, दुल्हन समेत पुलिस ने अरनिया के एकनाला पुल पर रोक लिया। पुलिस ने बरात के लोगों को गांव में नहीं जाने के लिए कहा लेकिन काफी देर तक चली बातचीत के बाद बरात को जाने दिया गया। इसके साथ ही हाई अलर्ट के चलते पुलिस ने हर सीमावर्ती सड़क पर नाकाबंदी कर रखी है। किसी को भी न गांव की तरफ जाने दिया जा रहा न ही उधर से आने दिया जा रहा है जब तक कि बहुत जरूरी काम न हो। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सुहागपुर स्कूल में बंकर में लगी कक्षा

शुक्रवार को अरनिया के सुहागपुर सरकारी मिडिल स्कूल में शुक्रवार को बंकर में बच्चों की पढ़ाई हुई। स्कूल के अंदर ही बंकर बनाया गया है। आज स्कूल में महज पंद्रह बच्चे ही पहुंचे। गोलबारी का खौफ नन्हे बच्चों में भी देखने को मिला। ऐसे में स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बंकर में पढ़ाने का फैसला लिया। सीमा से इसकी सुहागपुर की दूरी करीब दो किलोमीटर है। अरनिया टाउन में कई स्कूल बंद रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jammu: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, फायरिंग में दो जवान और चार नागरिक जख्मी, पांच रेंजर ढेर

ये भी पढ़ें- बॉर्डर लाइव: 25 पंचायतों में खौफ का अंधेरा... सहम गए बच्चे, आंगन में मोर्टार शेल गिरने से शहर को भागे लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें