गूल में सेना की तरफ से करवाई गई चित्रकारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते स्थानीय युवा।
- फोटो : REASI
रियासी। सेना ने जिले के दूरदराज क्षेत्र गूल में बाल दिवस के अवसर पर एक चित्रकारी प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, और विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सेना ने बेहतरीन चित्र बनाने वाले पहले दो बच्चों को विजेता और उपविजेता घोषित कर ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र दिए। बाकी सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए। प्रतियोगिता को पांच से आठ, आठ से 13 और 14 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में कराया था।
मौके पर अधिकारियों ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के रूप में बाल दिवस मनाया जाता है। उनको बच्चों से बेहद लगाव था। इस दौरान युवाओं को उनकी जीवनी के बारे में भी बताया गया। प्रतियोगिता में शामिल युवाओं को खाने पीने का सामान भी वितरित किया गया।
गूल में हुई चित्रकारी प्रतियोगिता में शामिल छात्रा को सम्मानित करते हुए सेना के जवान।- फोटो : REASI