फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: प्रोसिक्यूटिंग अफसर भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर

Wed, 30 Sep 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोसिक्यूटिंग अफसर की परीक्षा के संबंध में जम्मू के अलावा कश्मीर से दायर कई एलपीए को समाप्त करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने गलत विकल्प वाले दो सवालों में सभी परीक्षार्थियों को पूरे अंक देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार और जस्टिस बंसी लाल भट की खंडपीठ ने पाया कि कुल 45 सवालों में से 26 और 39 नंबर के सवाल का गलत विकल्प दर्शाया गया था।

अदालत ने कहा कि इन सवालों में से एक भी सवाल करने वाले परीक्षार्थी को पूरे अंक दिए जाएं। अदालत ने कहा कि सरकार नई मेरिट लिस्ट बनाए और उसके आधार पर यदि कोई वाइवा टेस्ट के लिए अंक अर्जित करता है तो उसे बुलाया जाए और तभी अंतिम चयन किया जाए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि दायर तमाम याचिकाओं में प्रतिवादी द्वारा 14 अप्रैल 2015 को ली गई परीक्षा रद्द करने की मांग की गई। साथ ही 20 जून को की गई शार्ट लिस्ट को भी रद्द किया जाए।
विज्ञापन


वाइवा कम पर्सनैलिटी असेस्मेंट टेस्ट के आधार पर नए सिरे से लिखित परीक्षा ली जाए। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने पाया कि याचिकाकर्ताओं का कहना था कि दस सवाल सिलेबस के बाहर से रहे। इनमें से सवाल संख्या 4, 39 और 42 गलत थे।

सवाल 26 का विकल्प गलत दर्शाया गया। सवाल 28, 31 , 35 में दो या उससे ज्यादा विकल्प थे। वाइवा टेस्  के लिए पात्र प्रतिभागियों की अलग शार्ट लिस्ट निकालने पर भी सवाल खड़ा किया गया।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं की ओर से कई अन्य सवाल भी खड़े किए गए। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए खंडपीठ ने सभी एलपीए को बंद करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें