फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण नहीं होगा

Wed, 30 Sep 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे सत्र के लिए तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। असेंबली कांप्लेक्स, एमएलए हास्टल तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


उधर, प्रेस एडवाइजरी कमेटी (पीएसी) की बैठक में उन्होंने बताया कि फिलहाल सत्र की कार्यवाही संबंधित दस्तावेज और विज्ञप्तियां हिंदी में नहीं मिल पाएंगी क्योंकि इसके लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं हैं।

विधानसभा की कार्यवाही और उससे जुड़ी सामग्री को उर्दू व अंग्रेजी भाषा की तरह हिंदी में भी लिखित तौर पर उपलब्ध कराए जाने में फिलहाल कई मुश्किलें सामने आ रही हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हैं आवश्यक मानवश्रम का न होना।
विज्ञापन


स्पीकर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सदन की कार्यवाही की पूरी जानकारी आमजन तक पहुंचे और इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही को अखबारों तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित करने का आग्रह किया।

कहा कि हमें सदन की कार्यवाही को सकारात्मक तरीके से ही लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने मीडियाकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा पास व अन्य सुविधाओं को सत्र के दौरान उपलब्ध कराने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने सचिवालय की सुरक्षा का जिम्मा संभल रहे पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरते बिना मीडिया कर्मियों को असुविधा से बचाएं। विधानसभा की कार्यवाही को तत्काल ही इंटरनेट व विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाने संबंधी सुझाव पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम हो रहा है।

 उधर, सर्वदलीय बैठक में हज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, कानून मंत्री सैयद बशारत बुखारी, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री सज्जाद गनी लोन, नेकां विधायक अली मोहम्मद सागर, पीडीपी के हकीम मोहम्मद यासिन, सीपीआई एम के मोहम्मद युसूफ तारिगामी, पीडीपी के जहूर अहमद मीर तथा बीजेपी के राजीव जसरोटिया मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें