फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सभी अधिकारी-कर्मी शामिल हों

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार ने गणतंत्र दिवस 2022 के प्रदेश स्तर के मुख्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए जम्मू में उपलब्ध सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी सर्कुलर के तहत एमए स्टेडियम जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह होगा। ऐसे में जम्मू में तैनात सभी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों को आधिकारिक ड्यूटी के हिस्से के तौर पर समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। सभी विभागाध्यक्षों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपनी उपस्थिति के अलावा अपने अधीनस्थ मुलाजिमों की कार्यक्रम में उपस्थिति को भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें