फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरशेन भाटादूड़ियां: आतंकियों तक पहुंचने के लिए जंगल का एक हिस्सा जलाया, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Wed, 27 Oct 2021 07:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सैन्य सूत्रों ने बताया कि पुंछ-राजोरी सीमा क्षेत्र पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के 17वें दिन तीन स्तर की कार्रवाई की गई। एक तरफ तलाश तेज करते हुए सुरक्षा बल आगे बढ़े। 
विज्ञापन
पुंछ के भाटादूड़ियां जंगल के एक हिस्से में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियाें के खिलाफ घेराबंदी को कड़ी कर सुरक्षाबलाें ने जंगल के एक हिस्से में आग लगा दी। यह इलाका प्राकृतिक गुफाओं से सटा हुआ है। मंगलवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर असलहा बरामद किया गया था।

विज्ञापन

 

इसके दूसरे दिन सुरक्षाबलों ने एहतियात बरतते हुए जंगल में उगी घनी झाड़ियों को जला दिया, जिससे दिन भर धुएं के गुबार उठते रहे। हालांकि, आतंकियों के साथ मुठभेड़ दोबारा शुरू नहीं हुई है।


सैन्य सूत्रों ने बताया कि पुंछ-राजोरी सीमा क्षेत्र पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के 17वें दिन तीन स्तर की कार्रवाई की गई। एक तरफ तलाश तेज करते हुए सुरक्षा बल आगे बढ़े। ड्रोन की मदद से प्राकृतिक गुफा के आसपास कड़ी नजर रखी गई, वहीं जंगल में उगी घनी झाड़ियों को आग से जलाया गया।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकानों का लग चुका है पता 

इससे पहले मंगलवार को जंगल में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था। वहां से असलहा और आतंकियों का कुछ सामान बरामद किया है। इस दौरान प्राकृतिक गुफाओं में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी।

आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर मैगजीन सहित एक एके 47 राइफल, दो ग्रेनेड, 29 गोलियां, चार बिस्कुट पैकेट, मोजे, टी शर्ट, जैकेट, कंबल, टिफिन, दो जोड़ी जूते, दो डेटोनेटर और दो सिरिंज बरामद हुई। सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने का अब सटीक अंदाजा हो चुका है। प्राकृतिक गुफाओं को चिह्नित कर लिया गया है, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते ऑपरेशन को एहतियात बरतते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें