फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगाम में घुसपैठ, टंगधार में बैट हमले की कोशिश नाकाम

Mon, 01 Aug 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
संकेतिक फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
एलओसी पर नौगाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया तो टंगधार में बीएसएफ ने बैट हमले की कोशिश को नाकाम किया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार नौगाम सेक्टर में सेना ने सोमवार की सुबह संदिग्ध हलचल देखी। 
विज्ञापन


यहां आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने उन्हें ललकारा तो वे जवानों पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है ताकि कोई आतंकी छिपा न रह जाए। 

उधर, कुपवाड़ा जिले के टंगधार में फारवर्ड पोस्ट पर बैट हमले की कोशिश को बीएसएफ जवानों ने नाकाम किया। पांच आतंकियों का ग्रुप पोस्ट पर गोलियां बरसाने लगा। वे पोस्ट से मात्र 40-50 मीटर दूर थे। 
विज्ञापन


इस पर बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। लगातार जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पीओके में भागने में सफल रहे। इस दौरान जवान सत्येंद्र कुमार गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल टंगधार के आर्मी फील्ड सर्जिकल सेंटर में ले जाया गया। बाद में उसे आर्मी के 92 बेस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

नौगाम में एक सप्ताह में घुसपैठ की तीसरी कोशिश

- फोटो : FILE PHOTO
नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी कोशिश है। यहां से आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। 26 जुलाई को घुसपैठ कर रहे चार आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि एक पाक आतंकी बहादुर अली दबोचा गया था। वह इन दिनों एनआईए के रिमांड पर है। 30 जुलाई को दो आतंकी मारे गए थे और दो जवान शहीद हो गए थे। 

पहले भी हुए हैं बैट हमले
आतंकियों ने पहले भी एलओसी पर बैट हमले किए हैं। जम्मू संभाग में पुंछ जिले के मेंढर के सोना गली में 2014 में 13 राजपूताना रायफल्स के दो जवानों का आतंकी सिर काट ले गए थे। इसके साथ ही 2015 में चक्का दा बाग के करमाड़ा इलाके में पोस्ट पर हमला कर बिहार रेजीमेंट के पांच जवानों को गोलियों से भून दिया था। 

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार में भी पहले बैट हमला हुआ है, लेकिन उस समय इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। सोमवार को पहली बार बीएसएफ ने आधिकारिक रूप से बैट हमले की बात कही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें