फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर वैष्णो धाम की यात्रा: माता की महिमा अपार, भक्तों का आंकड़ा 3 दिन में एक लाख पार

Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा

सार

चैत्र नवरात्र पर सोमवार को दोपहर दो बजे तक 20 हजार से अधिक भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके थे। शाम सात बजे तक यह आंकड़ा 28 हजार को पार कर चुका था।
विज्ञापन
भवन की तरफ जाते भक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र शुरू होने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पहले तीन नवरात्र में एक लाख से ज्यादा भक्त कटड़ा पहुंचे, और माता के चरणों में माथा टेका। इससे कटड़ा के व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। कोरोना काल के बाद सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के चलते धर्मनगरी में लगातार यात्रियों की तादाद कम थी।

विज्ञापन


यह स्थिति लगभग दो वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इस बार चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारी राकेश शर्मा, सूरज थापा, करण सिंह, दवेंद्रर शर्मा, राजू गोस्वामी, करनैल सिंह, आदि का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद केवल 31 दिसंबर 2021 को यात्रा में बढ़ोतरी हुई थी।

लेकिन तब भवन में भगदड़ के कारण यात्रा प्रभावित हो गई। तब से लगातार कम ही श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे थे। उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद से अब जाकर नवरात्र में भक्तों की संख्या बढ़ी है। कोविड-19 के कारण लगातार दो वर्षों तक कस्बे के व्यापारियों का काम प्रभावित रहा है। माता की कृपा से अब सब कुछ ठीक होता दिख रहा है।

पहले नवरात्र में सर्वाधिक 37 हजार ने टेका माथा 

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सहित पहले नवरात्र पर 37 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, दूसरे नवरात्र में 33720 भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान किया। तीसरे नवरात्र पर सोमवार को दोपहर दो बजे तक 20 हजार से अधिक भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके थे। शाम सात बजे तक यह आंकड़ा 28 हजार को पार कर चुका था। इस हिसाब से केवल तीन दिनों में एक लाख से ज्यादा भक्तों ने कटड़ा पहुंचकर माता की जय जयकार की है।
 

होटल व परिवहन में रहती है 20 से 30 प्रतिशत छूट

नवरात्र में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कटड़ा के कारोबारी भक्तों को होटल और वाहनों के किराए में 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट देते हैं। हर नवरात्र से पहले प्रशासन व नवरात्र कमेटी के सदस्यों की बैठक होती है, जिसमें यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का निर्णय लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें