फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अनंतनाग मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Mon, 12 Mar 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के हकूरा में सुरक्षा बलों ने सोमवार को तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनमें दो स्थानीय आतंकी थे। एक आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तानी आतंकी था।
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों का संबंध तहरीक उल मुजाहिदीन तथा हिजबुल मुजाहिदीन से था। हिंसा की आशंका में श्रीनगर तथा अनंतनाग जिले में सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए। बोर्ड तथा कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तथा रेल सेवाएं स्थगित कर दी गईं।

अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। आतंकियों से एके-47 रायफल, पिस्टल तथा ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त श्रीनगर के सौरा के ईशा फाजिली तथा कोकरनाग (अनंतनाग) के सैयद ओवैस के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ईशा फाजिली राजोरी के बाबा साहब गुलाम विश्वविद्यालय के बीटेक का छात्र था जो हाल ही में आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। वह डिस्ट्रिक्ट कमांडर था। दोपहर बाद दोनों के जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी के साथ ही आईएस तथा पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। जनाजे के बाद श्रीनगर के सौरा, मायसूमा, अंचार, ओल्ड बाराजुला, लाल चौक व पुराने शहर के अन्य इलाकों, अनंतनाग, पुलवामा में हिंसा भड़क उठी।

इन इलाकों में युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सौरा के अहमदनगर इलाके में एसएसबी के कैंप पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकियों में से एक हाल ही में सौरा में पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमले में शामिल था जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई थी। 

मारे गए आतंकी तहरीक उल मुजाहिदीन और हिजबुल के 
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी दो अलग अलग आतंकी संगठनों के थे। इस मुठभेड़ में ढेर हुए दो आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और एक तहरीक उल मुजाहिदीन से जुड़ा था। 

डीजीपी ने की मारे जाने की पुष्टि 
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे सुरक्षाबलों ने अनंतनाग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। जिसमें एक आतंकी की पहचान विदेशी के रुप में हुई है। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा हथियार बरामद किए गए हैं। 
 
विज्ञापन

तेज इंटरनेट और रेल सेवा बाधित 

एहितायात के तौर पर पूरे घाटी में तेज स्पीड इंटरनेट सेवा को बाधित कर दिया गया। वहीं बनिहाल से बारामुला के बीच की ट्रेन सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अनंतनाग में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

परीक्षा की नई तिथि जल्द होगी घोषित
कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि हिंसा की आशंका में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी। परीक्षाएं भी नहीं हुईं। परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नालाजी ने भी सोमवार को परीक्षाएं स्थगित कर दीं। 
 
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों से सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर शहर के कई इलाकों में सोमवार को पाबंदियां हैं। इससे कुछ दिक्कतें होंगी, लेकिन यह अस्थायी है। किसी भी सहयोग के लिए नंबर 100 डायल करें। 

गिलानी-मीरवाइज नजरबंद, यासीन मलिक गिरफ्तार
हिंसा की आशंका को देखते हुए हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनगर के नौहट्टा, खानयार, रैनावाड़ी, सफाकदल, एमआर गंज, मायसूमा, क्रालखुड तथा सौरा पुलिस थाना क्षेत्रों में पाबंदियां रहीं। घाटी के कई इलाकों में स्वत: बंद देखने को मिला। 

आतंकी संगठन का दावा, कई जवान मारे गए
आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन ने दावा किया है कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल के कई जवान मारे गए हैं। उनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को समर्पण के लिए ललकारा लेकिन उन्होंने मरते दम तक सुरक्षा बलों से लड़ाई लड़ी।

संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि मिशन पूरा होने तक जंग जारी रहेगी। जो लोग भी आतंकियों की शहादत का मजाक उड़ाएंगे उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।  हो गए हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें